उर्दू शायरी · ग़ज़ल

zindagi teri aarzu kya hai

ज़िंदगी तेरी आरज़ू क्या है

زندگی تیری آرزو کیا ہے

शायर: Parveen Shaghaf4 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

ज़िंदगी तेरी आरज़ू क्या है
मुझ में अब तेरी जुस्तुजू क्या है

दर्द लेने लगा है अंगड़ाई
ज़ख़्म ये मेरे रू-ब-रू क्या है

ज़ख़्म अपने कुरेदती हूँ मैं
दश्त-ए-तन्हाई चार-सू क्या है

देख कर आइना भी हैराँ है
नक़्श-ए-माज़ी की आबरू क्या है