उर्दू शायरी · ग़ज़ल

zindagi hum na tujhse haarenge

ज़िंदगी हम न तुझ से हारेंगे

زندگی ہم نہ تجھ سے ہاریں گے

शायर: Chandrakant Rawat5 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

ज़िंदगी हम न तुझ से हारेंगे
तुझ को तेरी गली में मारेंगे

कुछ नहीं इन सितारों के बस में
ये फ़क़त दूर से निहारेंगे

हाथ बाँधे हुए जो बैठे हैं
वो कोई ज़ुल्फ़ क्या सँवारेंगे

अपनी आँखों में मूँद ले हम को
हम वहीं ज़िंदगी गुज़ारेंगे

तुम कोई ख़्वाब बन के आ जाना
हम तुम्हें नींद में पुकारेंगे