उर्दू शायरी · ग़ज़ल

ye KHushi thi ki us ka pyar mila

ये ख़ुशी थी कि उस का प्यार मिला

یہ خوشی تھی کہ اس کا پیار ملا

शायर: Elma Hashmi5 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

ये ख़ुशी थी कि उस का प्यार मिला
और ये ग़म कि एक बार मिला

उस के आने का रास्ता देखा
मेरी आँखों को इंतिज़ार मिला

बे-सहारा ग़रीब लोगों को
कितनी मुश्किल से रोज़गार मिला

पहले तो लाख जाँ-निसार मिले
बा'द में एक ग़म-गुसार मिला

मुद्दतों बा'द मिलने आया तू
मुद्दतों बा'द ये क़रार मिला