उर्दू शायरी · ग़ज़ल

kisi se dil lagana chahiye tha

किसी से दिल लगाना चाहिए था

کسی سے دل لگانا چاہیئے تھا

शायर: Elma Hashmi5 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

किसी से दिल लगाना चाहिए था
किसी का दिल जलाना चाहिए था

हमारी आँख में तुम तैरते हो
तुम्हें तो डूब जाना चाहिए था

मोहब्बत से मन उस का भर गया सो
बिछड़ने का बहाना चाहिए था

उसी से सब छुपाते रह गए हम
जिसे सब कुछ बताना चाहिए था

बहुत आसान है दिल तोड़ना सो
उसे पत्थर बनाना चाहिए था