उर्दू शायरी · ग़ज़ल

raaz kya kya hain mere dil mein sunaun kaise

राज़ क्या क्या हैं मिरे दिल में सुनाऊँ कैसे

راز کیا کیا ہیں مرے دل میں سناؤں کیسے

शायर: Elma Hashmi5 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

राज़ क्या क्या हैं मिरे दिल में सुनाऊँ कैसे
ज़ख़्म किस किस ने दिए हैं ये बताऊँ कैसे

तेरी यादें मुझे बेचैन तो करती हैं मगर
अपने दिल को मैं कहीं और लगाऊँ कैसे

तेरी आँखों में नज़र आता है सब कुछ मुझ को
तेरी आँखों से निगाहों को हटाऊँ कैसे

सब रक़ीबों ने मुझे घेर रखा है जानाँ
अपनी जानिब मैं बुलाऊँ तो बुलाऊँ कैसे

सुब्ह होने पे भी सूरज का नहीं नाम-ओ-निशाँ
मैं उमीदों के चराग़ों को बुझाऊँ कैसे