उर्दू शायरी · ग़ज़ल

KHud ko bedad kar ke roega

ख़ुद को बेदाद कर के रोएगा

خود کو بیداد کر کے روئے گا

शायर: Elma Hashmi5 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

ख़ुद को बेदाद कर के रोएगा
नींद बर्बाद कर के रोएगा

मैं तुझे याद कर के रोऊँगी
तू मुझे याद कर के रोएगा

मुद्दतों बा'द पंछी निकला है
ख़ुद को आज़ाद कर के रोएगा

ख़्वाब दिल में बसाने वाले सुन
ख़्वाब आबाद कर के रोएगा

ज़ुल्म करना है तेरी 'आदत में
दिल को दिल-शाद कर के रोएगा