उर्दू शायरी · ग़ज़ल

ye jo unchi uDan wale hain

ये जो ऊँची उड़ान वाले हैं

یہ جو اونچی اڑان والے ہیں

शायर: Paraveen Rai5 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

ये जो ऊँची उड़ान वाले हैं
ध्यान रखिए गुमान वाले हैं

क्या ग़ज़ब है कि लाश माज़ी की
ढो रहे वर्तमान वाले हैं

साथ तन्हाइयों का है वर्ना
रास्ते तक ढलान वाले हैं

ज़ुल्म होगा तो चीख़ गूँजेगी
देखिए हम ज़बान वाले हैं

जिस से आते 'कबीर' 'तुलसी' हों
हम उसी ख़ानदान वाले हैं