उर्दू शायरी · ग़ज़ल

aap se jab koi mila hoga

आप से जब कोई मिला होगा

آپ سے جب کوئی ملا ہوگا

शायर: Paraveen Rai6 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

आप से जब कोई मिला होगा
होश मिलते ही खो दिया होगा

क्या हसीं ख़्वाब आ रहे होंगे
दिल ख़यालों में बह रहा होगा

आँख से नींद छिन चुकी होगी
कोई रातों को जागता होगा

एक चदर तले मोहब्बत के
हाए क्या क्या न हो रहा होगा

रूह मंज़िल है 'इश्क़ की गर तो
जिस्म तय है कि रास्ता होगा

वस्ल की दाल पक चुकी होगी
'इश्क़ तड़का लगा रहा होगा