उर्दू शायरी · ग़ज़ल

ye dil ki baat hai kis ne kahi hai

ये दिल की बात है किस ने कही है

یہ دل کی بات ہے کس نے کہی ہے

शायर: Kaifi Chirayyakoti5 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

ये दिल की बात है किस ने कही है
मोहब्बत ख़ुद सरासर आगही है

तुम्हीं कह दो कि मैं बिल्कुल न समझा
नज़र झेंपी हुई कुछ कह रही है

ये सर पर साया-गुस्तर ख़ाक-ए-सहरा
जुनूँ बे-ताज की शाहनशही है

वो जिस ने छीन ली है ज़िंदगानी
मताअ-ए-ज़िंदगानी भी वही है

जुनून-ए-इश्क़ ख़ुद मंज़िल है 'कैफ़ी'
ख़िरद की राह इस में गुमरही है