उर्दू शायरी · ग़ज़ल

yaron mein to mashhur hai yarana hamara

यारों में तो मशहूर है याराना हमारा

یاروں میں تو مشہور ہے یارانہ ہمارا

शायर: Faisal Shahzad7 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

यारों में तो मशहूर है याराना हमारा
इस शहर का दुश्मन भी है दीवाना हमारा

ज़ाहिर में तो ख़ुश-बाश नज़र आते हैं लेकिन
दिल ग़म से तुम्हारे नहीं बेगाना हमारा

आँखों से बढ़ाता है कोई प्यास हमारी
होंटों से कोई भरता है पैमाना हमारा

कब आओगे और आ के गले हम से मिलोगे
दिल पूछता है हम से ये रोज़ाना हमारा

बिन तेरे जो ज़िंदा हैं तो ज़िंदा ही कहाँ हैं
यूँ जीने से बेहतर नहीं मर जाना हमारा

'इज़्ज़त का शरफ़ हम को विरासत में मिला है
नस्लों से है अंदाज़-ए-शरीफ़ाना हमारा

जाँ दे के चले आए दर-ए-यार पे 'फ़ैसल'
मक़्बूल हो शायद यही नज़राना हमारा