उर्दू शायरी · ग़ज़ल

ek taraf pat-jhaD ka mausam aur bahaaren ek taraf

एक तरफ़ पत-झड़ का मौसम और बहारें एक तरफ़

ایک طرف پت جھڑ کا موسم اور بہاریں ایک طرف

शायर: Faisal Shahzad6 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

एक तरफ़ पत-झड़ का मौसम और बहारें एक तरफ़
सारे मंज़र एक तरफ़ हैं उस की आँखें एक तरफ़

बादल बारिश काली घटाएँ और धनक के रंग हसीं
सारे मौसम एक तरफ़ और उस की ज़ुल्फ़ें एक तरफ़

दोनों तरफ़ से मेरी हिफ़ाज़त हर दम होती रहती है
बाप का शाना एक तरफ़ और माँ की दु'आएँ एक तरफ़

दुनिया भर में यूँ बाज़ू फैलाने वाला कोई नहीं
आठ अरब हैं एक तरफ़ और उस की बाँहें एक तरफ़

सारे परिंदों की आवाज़ से उस का लहजा मीठा है
बोलती कोयल एक तरफ़ और उस की बातें एक तरफ़

हिज्र को सहना हिजरत करना लेकिन 'फ़ैसल' याद रहे
उस का जाना एक तरफ़ और तेरी साँसें एक तरफ़