उर्दू शायरी · ग़ज़ल

wo jo chahen hamara haal karen

वो जो चाहें हमारा हाल करें

وہ جو چاہیں ہمارا حال کریں

शायर: Balwant Singh6 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

वो जो चाहें हमारा हाल करें
और हम 'इश्क़ का ख़याल करें

हम हैं अच्छे से दें जवाब उन को
वो भी तो सोच कर सवाल करें

आप बातों से हार जाएँगे
आप अश्कों से कुछ कमाल करें

जो कभी भी नहीं रहा हम में
कैसे उस 'इश्क़ को बहाल करें

तेरा ग़म क्यों करें ब-ज़ाहिर हम
सब को दिखला के क्यों मलाल करें

हम ने तो यूँही कह दिया था बस
आप जो चाहें मेरा हाल करें