उर्दू शायरी · ग़ज़ल

use zarur koi kaam aa gaya hoga

उसे ज़रूर कोई काम आ गया होगा

اسے ضرور کوئی کام آ گیا ہوگا

शायर: Vibha Jain 'Khwaab'7 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

उसे ज़रूर कोई काम आ गया होगा
वगर्ना कोई किसी को यूँ भूलता होगा

कही थी उस ने सो हम ने भी मान ली ये बात
हमीं ग़लत हैं हमीं ने ग़लत किया होगा

बिछड़ते वक़्त शिकन तक नहीं थी माथे पर
उसे मलाल जुदाई का कुछ हुआ होगा

जिसे भी प्यार किया दूर हो गया हम से
तू एक और चला जाएगा तो क्या होगा

कोई तो होगा जो हर हाल में हमें चाहे
कोई तो सिर्फ़ हमारे लिए बना होगा

ख़ुदा ने ख़ूब बनाई है काएनात मगर
हमें बना के वो ख़ुद से बहुत ख़फ़ा होगा

उदासी एक दफ़ा फिर से शर्त जीत गई
किसी तरह हमें ख़ुश रहना सीखना होगा