उर्दू शायरी · ग़ज़ल

ai sakhi likh diye hain nam un ke

ऐ सखी लिख दिए हैं नाम उन के

اے سکھی لکھ دئے ہیں نام ان کے

शायर: Vibha Jain 'Khwaab'6 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

ऐ सखी लिख दिए हैं नाम उन के
रंग होली के गीत फागुन के

ऐ सखी देख कितने प्यारे फूल
हम को भेजे हैं उन ने चुन चुन के

ऐ सखी पढ़ न ख़त सर-ए-महफ़िल
रो न दूँ उन के आने का सुन के

ऐ सखी तेज़ धूप वो और मैं
और घने साए पेड़ जामुन के

ऐ सखी मात होना पक्की है
क्या बताऊँ तुझे मैं दाँव उन के

ऐ सखी आज भी ये रात कहीं
बीत जाए न 'ख़्वाब' बुन बुन के