उर्दू शायरी · ग़ज़ल

tu us ka nam to le ye ghulam aaega

तू उस का नाम तो ले ये ग़ुलाम आएगा

تو اس کا نام تو لے یہ غلام آئے گا

शायर: Daniyal Haider Jafri5 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

तू उस का नाम तो ले ये ग़ुलाम आएगा
हज़ार बार ब-सद-एहतिराम आएगा

मिरा असासा क़लम है ये साथ लेता जा
ये तेरे बच्चों के लिखने के काम आएगा

किसू के शहर के सादा-मिज़ाज लोगों में
किसू के बा'द हमारा ही नाम आएगा

पयाम्बर तुझे मेरा पता पता है ना
उसी पते पे मिरा इक पयाम आएगा

अगर तुम्हारे किसी काम का नहीं 'हैदर'
चलो बहिश्त में हूरों के काम आएगा