उर्दू शायरी · ग़ज़ल

tishnagi jism ki miTTi mein gaDi milti hai

तिश्नगी जिस्म की मिट्टी में गड़ी मिलती है

تشنگی جسم کی مٹی میں گڑی ملتی ہے

शायर: Umair Najmi7 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

तिश्नगी जिस्म की मिट्टी में गड़ी मिलती है
ऐसा लगता है कि प्यासों से लड़ी मिलती है

आँखें तारीक नसीब उन से ज़ियादा तारीक
हम अगर हाथ भी माँगें तो छड़ी मिलती है

इस बिना पर मैं समझता हूँ कि ये जुड़वाँ हैं
'इश्क़ की शक्ल अज़िय्यत से बड़ी मिलती है

अहल-ए-ख़ाना मुझे अब वक़्त नहीं दे पाते
वैसे हर साल जनम-दिन पे घड़ी मिलती है

ज़िंदगी ख़स्ता-ओ-पामाल मिली थी मुझ को
जैसे रस्ते पे कोई चीज़ पड़ी मिलती है

साँस चढ़ जाती है आग़ाज़-ए-सफ़र में अपनी
मेरे जैसों को कहाँ रेल खड़ी मिलती है

अब्र देखूँ तो बरस पड़ती हैं आँखें 'नजमी'
थल का बासी हूँ मुक़द्दर से झड़ी मिलती है