उर्दू शायरी · ग़ज़ल

sitare is taraf se jo gae the

सितारे इस तरफ़ से जो गए थे

ستارے اس طرف سے جو گئے تھے

शायर: Lokesh Tripathi4 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

सितारे इस तरफ़ से जो गए थे
उसी की आँख में सब खो गए थे

है मुझ को याद कैसे इक छुवन से
तुम्हारे दर्द मेरे हो गए थे

बिलकने लग गए हैं भूक से फिर
कि भूके ही जो बच्चे सो गए थे

बुलाने का था उस का ढंग ऐसा
जिन्हें जाना नहीं था वो गए थे