उर्दू शायरी · ग़ज़ल

dekho kitni badal gain aankhen

देखो कितनी बदल गईं आँखें

دیکھو کتنی بدل گئیں آنکھیں

शायर: Lokesh Tripathi5 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

देखो कितनी बदल गईं आँखें
ऐसा लगता है गल गईं आँखें

उस ने जैसे कहा मैं अच्छी हूँ
सारे आँसू निगल गईं आँखें

आख़िरी बार देख पाता उसे
उस से पहले ही जल गईं आँखें

पहले तो देर तक वो रोई हैं
बा'द में फिर सँभल गईं आँखें

ख़्वाब में देखना पड़ा उस को
ऐसे थोड़ी बहल गईं आँखें