उर्दू शायरी · ग़ज़ल

shadan bahut the zist ki taswir dekh kar

शादाँ बहुत थे ज़ीस्त की तस्वीर देख कर

شاداں بہت تھے زیست کی تصویر دیکھ کر

शायर: Naeem Badayuni5 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

शादाँ बहुत थे ज़ीस्त की तस्वीर देख कर
अब रो रहे हैं ख़्वाब की ता'बीर देख कर

आँखों में अश्क पाँव में ज़ंजीर देख कर
वो ख़ुद भी रो पड़े मिरी तस्वीर देख कर

ख़त के जवाब में हैं सितारों की झलकियाँ
शायद वो रोए हैं मिरी तहरीर देख कर

दोनों जहाँ का हुस्न निगाहों में आ गया
अब किस को देखूँ आप की तस्वीर देख कर

तुम तो ग़म-ए-हयात की तस्वीर हो 'न'ईम'
अब क्या करोगे तुम कोई तस्वीर देख कर