उर्दू शायरी · ग़ज़ल

shairi shairon ki zinat hai

शा'इरी शा'इरों की ज़ीनत है

شاعری شاعروں کی زینت ہے

शायर: Umood Abrar Ahmad9 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

शा'इरी शा'इरों की ज़ीनत है
इस लिए आप से मोहब्बत है

या'नी रमज़ान का महीना भी
मोमिनों के लिए फ़ज़ीलत है

कुछ नहीं मावरा-ए-हैरत-ए-चश्म
चश्म-ए-बीना की बस सुहूलत है

ज़िंदगी दास्तान-ए-'इश्क़ है और
'इश्क़ से ज़िंदगी को राहत है

आप को देख कर तसल्ली हुई
आप का देखना क़यामत है

फूल दीवार पर नज़र आए
ये भी तो आप की करामत है

मैं ने देखा जहान-ए-फ़ानी में
जैसी हसरत थी वैसी हसरत है

रंज-ओ-ग़म दुख मलाल और ख़ुशी
जो भी है आप की बदौलत है

और कोई नहीं है बात 'उमूद'
बस उन्हें देखने की 'आदत है