उर्दू शायरी · ग़ज़ल

photo ko usne phaD ke Table pe rakh diya

फ़ोटो को उस ने फाड़ के टेबल पे रख दिया

فوٹو کو اس نے پھاڑ کے ٹیبل پہ رکھ دیا

शायर: Habib.I.Kinkhabwala5 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

फ़ोटो को उस ने फाड़ के टेबल पे रख दिया
तो मैं ने मुँह बिगाड़ के टेबल पे रख दिया

मुद्दत हुई है आँख से आँसू नहीं गिरा
आँखों को मैं ने झाड़ के टेबल पे रख दिया

जिस बात को हमेशा गले से लगाया था
आख़िर उसे पछाड़ के टेबल पे रख दिया

उस ने कहा था गुल उसे बेहद पसंद है
मैं ने शजर उखाड़ के टेबल पे रख दिया

महफ़िल में सब के पास था कोई नया कलाम
मैं ने पुराना झाड़ के टेबल पे रख दिया