उर्दू शायरी · ग़ज़ल

ab hamein is tarah saza dena

अब हमें इस तरह सज़ा देना

اب ہمیں اس طرح سزا دینا

शायर: Habib.I.Kinkhabwala4 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

अब हमें इस तरह सज़ा देना
वक़्त आने पे तुम दग़ा देना

कोएलों की तरह जलाना दिल
और फिर देर तक हवा देना

शे'र अफ़्सुर्दा है कई दिन से
आप ख़ुशियों का क़ाफ़िया देना

मैं नई राह का मुसाफ़िर हूँ
मंज़िलों को मिरा पता देना