उर्दू शायरी · ग़ज़ल

batao dar daricha baam kya hai

बताओ दर दरीचा बाम क्या है

بتاؤ در دریچہ بام کیا ہے

शायर: Habib.I.Kinkhabwala5 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

बताओ दर दरीचा बाम क्या है
तुम्हारे नाम का हमनाम क्या है

तुम्हारी ज़ुल्फ़ के साए में देखा
हमारी सुब्ह क्या है शाम क्या है

भले है मौत का इक दिन मुअ'य्यन
हमारे सर मगर इल्ज़ाम क्या है

मोहब्बत का अगर आग़ाज़ ग़म है
मोहब्बत का बता अंजाम क्या है

किसी अंधे की लाठी ने दिखाया
सितारों से फ़लक को काम क्या है