उर्दू शायरी · ग़ज़ल

pahle to apne husn se ghayal kiya mujhe

पहले तो अपने हुस्न से घायल किया मुझे

پہلے تو اپنے حسن سے گھایل کیا مجھے

शायर: Lankesh Gautam7 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

पहले तो अपने हुस्न से घायल किया मुझे
मरहम लगा के बा'द में पागल किया मुझे

चादर था मैं घिसी हुई मुझ में तपिश न थी
कल रात उस ने ओढ़ के कम्बल किया मुझे

कह भी रहा था ख़ाक हूँ मुझ को नमी न दे
कूज़ा-गरी की आड़ में दलदल किया मुझे

पहले तो मेरी रूह को दिल में छुपा लिया
फिर ख़ुद किवाड़ बन गई साँकल किया मुझे

हो कर भी हर जगह कहीं दिखता नहीं हूँ मैं
तन्हाइयों की गर्द ने ओझल किया मुझे

मुझ को किसी की याद ने सरसब्ज़ कर दिया
उस के तवील हिज्र ने जंगल किया मुझे

ऐसा सवाल था मैं कि जिस का न था जवाब
मुश्किल बहुत था उस ने मगर हल किया मुझे