उर्दू शायरी · ग़ज़ल

firaq kis par khula hai aaKHir junun kis par sawar hoga

फ़िराक़ किस पर खुला है आख़िर जुनून किस पर सवार होगा

فراق کس پر کھلا ہے آخر جنون کس پر سوار ہوگا

शायर: Lankesh Gautam6 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

फ़िराक़ किस पर खुला है आख़िर जुनून किस पर सवार होगा
वो कौन है जो वुजूद-ए-अव्वल में सिफ़्र हो कर शुमार होगा

हमारे जाने के बा'द दुनिया में क्या बचेगा किसे ख़बर है
मुझे ये लगता है दुख बचेंगे ख़ुदी रहेगी ग़ुबार होगा

सब अपने नाख़ुन से अपना सीना उधेड़ दो दिल निकाल फेंको
मोहब्बतों की यही दवा है न दिल रहेंगे न प्यार होगा

तुम्हारे होने की हर गवाही हमारे होने पे मुनहसिर है
हमीं न हों तो किसे तुम्हारे वुजूद पर ए'तिबार होगा

ये रूह तो हिज्र-ए-यार में भी गुज़ारा कर लेगी ख़ुश रहेगी
वो तो बदन है जो वस्ल में भी ग़म-ए-जहाँ से दो-चार होगा

जनाब-ए-'गौतम' का तंग होना कुशादगी की दलील समझो
जिसे तलाश-ए-सुकूँ नहीं है भला वो क्या बे-क़रार होगा