उर्दू शायरी · ग़ज़ल

pahle pahle meri dua hua wo

पहले पहले मिरी दु'आ हुआ वो

پہلے پہلے مری دعا ہوا وہ

शायर: Nadeem Najid5 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

पहले पहले मिरी दु'आ हुआ वो
फिर दु'आओं से मावरा हुआ वो

तू कभी देख दिन निकलते हुए
हू-ब-हू जैसे जागता हुआ वो

ख़ुद को करना पड़ा मुझे ज़ंगार
तब कहीं जा के आइना हुआ वो

आख़िरश ख़्वाब में चला आया
मेरे ही ख़्वाब देखता हुआ वो

मेरा किरदार माँगता हुआ मैं
और मोहब्बत को बाँटता हुआ वो