उर्दू शायरी · ग़ज़ल

aap se baat ka irada kiya

आप से बात का इरादा किया

آپ سے بات کا ارادہ کیا

शायर: Nadeem Najid5 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

आप से बात का इरादा किया
'इश्क़ से यूँ भी इस्तिफ़ादा किया

ख़ाल-ओ-ख़द चाहिएँ थे सो मैं ने
आप के 'अक्स को लबादा किया

जिस को सब 'इश्क़ 'इश्क़ कहते हैं
ख़ुद से कम आप से ज़ियादा किया

आप को आइने की जा देखा
इस तरह आइना कुशादा किया

एक वा'दा लिया मोहब्बत से
और ख़ुद से भी एक वा'दा किया