उर्दू शायरी · ग़ज़ल

aane jaane ka silsila kariye

आने जाने का सिलसिला करिए

آنے جانے کا سلسلہ کریے

शायर: Nadeem Najid4 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

आने जाने का सिलसिला करिए
आप भी कुछ न कुछ कहा करिए

मिल भी सकता है कोई बिछड़ा हुआ
दूर तक बस यूँही चला करिए

आप बीनाई का तसलसुल हैं
आप बस आँख में रहा करिए

अव्वलीं रिज़्क़ हैं दु'आएँ मिरा
मेरे हक़ में सभी दु'आ करिए