उर्दू शायरी · ग़ज़ल

nai mohabbat ki dastanen raqam karenge to hum karenge

नई मोहब्बत की दास्तानें रक़म करेंगे तो हम करेंगे

نئی محبت کی داستانیں رقم کریں گے تو ہم کریں گے

शायर: Nadeem Najid6 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

नई मोहब्बत की दास्तानें रक़म करेंगे तो हम करेंगे
दिलों में बढ़ती हुई ख़लीजों को कम करेंगे तो हम करेंगे

हम अपनी नींदों की डोरियों तक को तेरे पल्लू से बाँध लेंगे
यूँ अपने ख़्वाबों को तेरे ख़्वाबों में ज़म करेंगे तो हम करेंगे

चलो ये मिल के करें इरादा करें ख़ुदा से ये मिल के वा'दा
ज़मीन-ए-अक़्दस पे ग़म के मारों का ग़म करेंगे तो हम करेंगे

वो जिन के सीनों में दिल नहीं है उन्हीं से तर्ग़ीब मिल रही है
अब ऐसे सीनों पे धड़कनों का जो दम करेंगे तो हम करेंगे

जहाँ में जो कुछ ज़ुहूर में है सभी हमारे हुज़ूर में है
ये दीन-ओ-दुनिया ये ‘इशक़-ओ-मस्ती बहम करेंगे तो हम करेंगे

ख़ुदा है शाहिद ‘नदीम-नाजिद' ये है मिरे 'इश्क़ का तक़ाज़ा
तुम्हें यहाँ पे भी और वहाँ भी सनम करेंगे तो हम करेंगे