उर्दू शायरी · ग़ज़ल

kuchh is ada se yar ne juDe ko bal diya

कुछ इस अदा से यार ने जूड़े को बल दिया

کچھ اس ادا سے یار نے جوڑے کو بل دیا

शायर: Yasir Rampuri7 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

कुछ इस अदा से यार ने जूड़े को बल दिया
दम भर को दो जहान का नक़्शा बदल दिया

अब के जुनूँ में ‘आलम-ए-वहशत का है ये हाल
ज़िंदाँ से लौटा मैं तो बयाबाँ को चल दिया

चेहरे पे है ये नूर-ए-'इबादत कि फिर ऐ शैख़
ग़ाज़ा किसी ने ला के तिरे मुँह पे मल दिया

सोते से उन की आँख खुली जब उछल पड़े
ज़ुल्फ़ों को अपनी साँप समझ कर कुचल दिया

रंज-ओ-सितम मुसीबत-ओ-दर्द-ओ-ग़म-ओ-अलम
मेरी वफ़ा का आप ने क्या क्या न फल दिया

शब हाल क्या मरीज़-ए-मोहब्बत का था न पूछ
तड़पा तड़प के मुँह से लहू तक उगल दिया

नाज़-ओ-अदा उन्ही के उठाए तमाम 'उम्र
ख़ुद की अना को पाँव के नीचे मसल दिया