उर्दू शायरी · ग़ज़ल

ji pe le kar ye bar baiThe hain

जी पे ले कर ये बार बैठे हैं

جی پہ لے کر یہ بار بیٹھے ہیں

शायर: Rafia Zainab6 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

जी पे ले कर ये बार बैठे हैं
तेरे आशिक़ हज़ार बैठे हैं

ज़ीस्त की हर बिसात जीत गए
हाँ मगर दिल से हार बैठे हैं

ऐश सारे हैं मुंतज़िर लेकिन
हम तिरे सोगवार बैठे हैं

अब तो उम्मीद भी नहीं बाक़ी
जाने क्यों बे-क़रार बैठे हैं

हिज्र ही हिज्र है हयात सो हम
ले के इक इंतिज़ार बैठे हैं

अपनी बारी के मुंतज़िर कब से
बर-सर-ए-दार यार बैठे हैं