उर्दू शायरी · ग़ज़ल

jalti ruton mein umr guzarne ke baad ab

जलती रुतों में उम्र गुज़रने के बाद अब

جلتی رتوں میں عمر گزرنے کے بعد اب (ردیف .. ا)

शायर: Rafia Zainab5 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

जलती रुतों में उम्र गुज़रने के बाद अब
सरशार एक साया-ए-रहमत ने कर दिया

इतना तो ख़ुद ख़ुदा ने बनाया नहीं हमें
जितना हसीन आप की सोहबत ने कर दिया

चाहें किसी को और वो हासिल भी हो हमें
ये किस तरह का मो'जिज़ा क़िस्मत ने कर दिया

इस ज़िंदगी के सारे मसाइल का हल सनम
इस ज़िंदगी में आप की शिरकत ने कर दिया

दिन-भर हँसी-ख़ुशी से गुज़रने के बाद फिर
हम को उदास शाम की रंगत ने कर दिया