उर्दू शायरी · ग़ज़ल

jab jab pari KHayal ki taswir khinchiye

जब जब परी ख़याल की तस्वीर खींचिए

جب جب پری خیال کی تصویر کھینچیے

शायर: Kalim Akhtar9 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

जब जब परी ख़याल की तस्वीर खींचिए
हर रंग-रंग ख़्वाब की ता'बीर खींचिए

ख़ुश-रंग आप हैं तो तख़य्युल के रंग से
ग़ज़लों में लाला-फ़िक्र की तस्वीर खींचिए

हर हर क़दम पे ख़ून रुलाते हैं किस लिए
हर नक़्श-ए-दाग़-ए-ज़ख़्म की तौक़ीर खींचिए

तारीकियाँ खुरच के तो कर लीजे पहले साफ़
दीवार-ए-दिल पे फिर कोई तस्वीर खींचिए

दिल के सफ़र का नाम है इक दर्द का बहाव
फिर उस सफ़र में क्यों कोई ज़ंजीर खींचिए

दुश्मन हैं लैस लैस तो फिर क्या बला हुई
चलिए कमान उठाइए और तीर खींचिए

यादों का अक्स है न तख़य्युल का नक़्श है
फिर लब पे किस के नाम की तहरीर खींचिए

घबरा के दिल न रो पड़े दश्त-ए-ख़याल में
ज़ुल्मत के हम शिकार हैं तनवीर खींचिए

हो शब की ख़ामुशी कि हो हंगामा-ए-सहर
'अख़्तर' ज़रूर नाला-ए-दिल-गीर खींचिए