उर्दू शायरी · ग़ज़ल

itwar subh chaar sawa chaar kaun hai

इतवार सुब्ह चार सवा चार कौन है

اتوار صبح چار سوا چار کون ہے

शायर: Umair Najmi6 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

इतवार सुब्ह चार सवा चार कौन है
घंटी तो छोड़ आया अरे यार कौन है

सहरा की सर्द रात 'अक़ब से ख़फ़ीफ़ चाप
इस वक़्त इस जगह पे ख़बर-दार कौन है

वो मुझ से क़ब्ल क्या था और अब क्या है जा के देख
ता'मीर ख़ुद बताएगी मे'मार कौन है

उस को मिरे मरज़ पे ख़ुशी है दिली ख़ुशी
अब तो बता कि अस्ल में बीमार कौन है

उस का घमंड तोड़ के देखा और आ गया
बस देखना ही था पस-ए-दीवार कौन है

मा'लूम था किसी ने भी आना नहीं मगर
चौखट तक आ के पूछा कई बार कौन है