उर्दू शायरी · ग़ज़ल

is tarh zindagi ko guzara karenge hum

इस तरह ज़िंदगी को गुज़ारा करेंगे हम

اس طرح زندگی کو گزارا کریں گے ہم

शायर: Aafreen Faheem Aafi5 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

इस तरह ज़िंदगी को गुज़ारा करेंगे हम
हर साँस पर तुम्हीं को पुकारा करेंगे हम

तन्हा न होने देंगे कभी अपने आप को
यादों को ज़िंदगी का सहारा करेंगे हम

दीदार करना अपने दरीचे से झाँक कर
ख़ुद को तिरी गली से गुज़ारा करेंगे हम

जब 'इश्क़ हो गया है तो किस बात का गिला
तेरा हर एक ज़ुल्म गवारा करेंगे हम

तुम ए'तिमाद-ए-'आफ़ी' को मत करना मुंहदिम
मुश्किल पड़ी तो तुम को पुकारा करेंगे हम