उर्दू शायरी · ग़ज़ल

dost aane mein baDi der laga di tumne

दोस्त आने में बड़ी देर लगा दी तुम ने

دوست آنے میں بڑی دیر لگا دی تم نے

शायर: Aafreen Faheem Aafi5 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

दोस्त आने में बड़ी देर लगा दी तुम ने
दिल दुखाने में बड़ी देर लगा दी तुम ने

मुझ को दुनिया से गए एक ज़माना गुज़रा
ग़म मनाने में बड़ी देर लगा दी तुम ने

अपना दिल हम तो हथेली पे लिए बैठे थे
आज़माने में बड़ी देर लगा दी तुम ने

मैं ने आहों से संजोया था मोहब्बत का चमन
ख़ार लाने में बड़ी देर लगा दी तुम ने

जिस्म ने रूह से कल पूछ लिया था 'आफ़ी'
क़ैद-ख़ाने में बड़ी देर लगा दी तुम ने