उर्दू शायरी · ग़ज़ल

is duniya mein tanha hun

इस दुनिया में तन्हा हूँ

اس دنیا میں تنہا ہوں

शायर: Umar Farhat10 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

इस दुनिया में तन्हा हूँ
मैं बे-नाम सा चेहरा हूँ

कैसी बातें करते हो
मैं भी तुम्हारा हिस्सा हूँ

उस की गली तक जो जाए
मैं इक ऐसा रस्ता हूँ

आँसू की इक बूँद हूँ मैं
और आँखों में रहता हूँ

दर ख़ुद ही खुल जाता है
मैं कब दस्तक देता हूँ

तुझ को भी कुछ जल्दी है
मैं भी जाने वाला हूँ

आने वाले वक़्तों का
मैं इक गुज़रा लम्हा हूँ

मुझ पर झूट की तोहमत है
या'नी मैं भी सच्चा हूँ

फिर से मेरा हाथ पकड़
मैं तो देखा भाला हूँ

आँखें सुर्ख़ तो होंगी नाँ
ख़्वाबों का रखवाला हूँ