उर्दू शायरी · ग़ज़ल

husn ki fitrat mein dil-azariyan

हुस्न की फ़ितरत में दिल-आज़ारियाँ

حسن کی فطرت میں دل آزاریاں

शायर: Aal-e-Raza Raza6 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

हुस्न की फ़ितरत में दिल-आज़ारियाँ
उस पे ज़ालिम नित-नई तैयारियाँ

मुत्तसिल तिफ़्ली से आग़ाज़-ए-शबाब
ख़्वाब के आग़ोश में बेदारियाँ

सोच कर उन की गली में जाए कौन
बे-इरादा होती हैं तैयारियाँ

दर्द-ए-दिल और जान-लेवा पुर्सिशें
एक बीमारी की सौ बीमारियाँ

और दीवाने को दीवाना बनाओ
अल्लाह अल्लाह इतनी ख़ातिर-दारियाँ

बंध रहा है ऐ 'रज़ा' रख़्त-ए-सफ़र
हो रही हैं कूच की तैयारियाँ