उर्दू शायरी · ग़ज़ल

aaj yun dil ne un ka nam liya

आज यूँ दिल ने उन का नाम लिया

آج یوں دل نے ان کا نام لیا

शायर: Aal-e-Raza Raza7 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

आज यूँ दिल ने उन का नाम लिया
जैसे गिरते हुए को थाम लिया

हम ने बे-इंतिहा वफ़ा कर के
बे-वफ़ाओं से इंतिक़ाम लिया

मुझ को कहना था तुम से क्या क्या कुछ
तुम ने भी किस नज़र से काम लिया

बात पूरी न कर सके उन से
जब लिया अह्द-ए-ना-तमाम लिया

जैसे पहले कभी मिली ही न थीं
उन निगाहों ने यूँ सलाम लिया

वाह ज़िक्र-ए-हबीब क्या कहना
आह किस बे-वफ़ा का नाम लिया

था तो उन से गिला 'रज़ा' लेकिन
अपने ही दिल से इंतिक़ाम लिया