उर्दू शायरी · ग़ज़ल

hona to nahin chahiye par yar hua to

होना तो नहीं चाहिए पर यार हुआ तो

ہونا تو نہیں چاہیئے پر یار ہوا تو

शायर: Om Awasthi4 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

होना तो नहीं चाहिए पर यार हुआ तो
रहबर ही मिरी राह की दीवार हुआ तो

तू अपनी अना में जिसे कम आँक रहा है
इक दिन तिरे लश्कर का वो सरदार हुआ तो

तिनका भी जिसे देते हो एहसान समझ कर
हर शय में बराबर का वो हक़दार हुआ तो

कहते हैं उदासी का सबब इश्क़ में जिस को
दर-अस्ल वही हिज्र मज़ेदार हुआ तो