उर्दू शायरी · ग़ज़ल

aaKHir ye roz roz ki wahshat nikal gai

आख़िर ये रोज़ रोज़ की वहशत निकल गई

آخر یہ روز روز کی وحشت نکل گئی

शायर: Om Awasthi4 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

आख़िर ये रोज़ रोज़ की वहशत निकल गई
इक दिन हमारे दिल से मोहब्बत निकल गई

दुनिया के ताम-झाम में उलझा था इस क़दर
जो चार दिन थी जीने की मोहलत निकल गई

भरते थे ज़ख़्म छूने से अहल-ए-वफ़ा थे जब
हाथों से उन के अब ये महारत निकल गई

सोज़-ए-हयात में भी मोहब्बत की इक गली
एहसान है जो तेरी बदौलत निकल गई