उर्दू शायरी · ग़ज़ल

hangama kis liye hai bapa tere shahr mein

हंगामा किस लिए है बपा तेरे शहर में

ہنگامہ کس لیے ہے بپا تیرے شہر میں

शायर: Danish Aligarhi6 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

हंगामा किस लिए है बपा तेरे शहर में
क्या फिर कोई ग़रीब लुटा तेरे शहर में

हर शख़्स कर रहा है जफ़ा तेरे शहर में
जीने का आ रहा है मज़ा तेरे शहर में

रंगीन सुब्ह-ओ-शाम थे शब भी हसीन थी
दिल को मगर सुकून न था तेरे शहर में

इस तरह अहल-ए-शहर ने मुझ पर सितम किए
रहता नहीं हो जैसे ख़ुदा तेरे शहर में

अब ख़ुद से पूछता हूँ पता अपने गाँव का
ऐसा मिला वफ़ा का सिला तेरे शहर में

'दानिश' को तेरे प्यार ने की दुश्मनी 'अता
पहले कोई रक़ीब न था तेरे शहर में