उर्दू शायरी · ग़ज़ल

hamein thoDi bataya ja raha hai

हमें थोड़ी बताया जा रहा है

ہمیں تھوڑی بتایا جا رہا ہے

शायर: Aarib Hashmi7 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

हमें थोड़ी बताया जा रहा है
अंधेरे को बढ़ाया जा रहा है

कभी हम घर बनाएँगे यहाँ पर
अभी नक़्शा बनाया जा रहा है

भला क्यों धुंद छटती जा रही है
किसे मंज़र पे लाया जा रहा है

बनेगा मसअला तब देख लेंगे
अभी तक तो बनाया जा रहा है

कमाँ में तीर भी खींचा हुआ है
परिंदा भी उड़ाया जा रहा है

चले भी आओ अब तावील कैसी
मोहब्बत से बुलाया जा रहा है

अजब इक आइना-ख़ाना है 'आरिब'
मुझे मुझ से मिलाया जा रहा है