उर्दू शायरी · ग़ज़ल

hath aaya aasman to zamin ka nahin raha

हाथ आया आसमाँ तो ज़मीं का नहीं रहा

ہاتھ آیا آسماں تو زمیں کا نہیں رہا

शायर: Zafar Siddiqui6 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

हाथ आया आसमाँ तो ज़मीं का नहीं रहा
फिर ये हुआ वो शख़्स कहीं का नहीं रहा

अब के मुहाजिरों का वो रेला था गाँव में
छोटा सा एक मकाँ भी मकीं का नहीं रहा

अपने पड़ोसियों पे मुझे ए'तिमाद है
ये वक़्त भाइयों पे यक़ीन का नहीं रहा

देखा तो सारे लोग इबादत-गुज़ार थे
परखा तो कोई ख़ुल्द-ए-बरीं का नहीं रहा

मैं ने तमाम उम्र सख़ावत में काट दी
मेरे लबों पे हर्फ़ नहीं का नहीं रहा

ज़ुल्मात-ए-ज़िंदगी में भटकते रहे 'ज़फ़र'
जब साथ इक सितारा-जबीं का नहीं रहा