उर्दू शायरी · ग़ज़ल

hae dam bhar bhi dil Thahar na saka

हाए दम भर भी दिल ठहर न सका

ہائے دم بھر بھی دل ٹھہر نہ سکا

शायर: Jaleel Manikpuri8 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

इस शीर्षक की यह संग्रह प्रविष्टि 2 है। समान शीर्षक के रिकॉर्ड में पाठ या श्रेय का अंतर है; इसे स्वतंत्र आधिकारिक संस्करण का दावा न मानें। अन्य संग्रह प्रविष्टि 1

हाए दम भर भी दिल ठहर न सका
हाथ सीने पे कोई धर न सका

आईना किस से देखा जाता है
रश्क के मारे वो सँवर न सका

रह गया आँख में नज़ाकत से
दिल में नक़्शा तिरा उतर न सका

वुसअत-ए-ज़र्फ़ से रहा महरूम
जाम मेरा किसी से भर न सका

इस जहाँ से गुज़र गए लाखों
इस गली से कोई गुज़र न सका

मय-कशी से नजात मुश्किल है
मय का डूबा कभी उभर न सका

अश्क जारी थे याद-ए-गेसू में
रात भर क़ाफ़िला ठहर न सका

मौसम-ए-गुल में भी 'जलील' अफ़्सोस
दामन अपना गुलों से भर न सका