उर्दू शायरी · ग़ज़ल

duniya kahti hai kya an-suna kijiye

दुनिया कहती है क्या अन-सुना कीजिए

دنیا کہتی ہے کیا ان سنا کیجئے

शायर: Naeem Sahil7 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

दुनिया कहती है क्या अन-सुना कीजिए
सामने आईना रख लिया कीजिए

आज-कल हर सफ़र मुख़्तसर है बहुत
जल्द अज़ जल्द हर फ़ैसला कीजिए

आप के शहर में एक मुद्दत से हैं
हम हैं किस हाल में कुछ पता कीजिए

ज़िंदगी का सफ़र तन्हा कटता नहीं
'इश्क़ है गर ख़ता तो ख़ता कीजिए

ये सुना है कि सुनता है रब आप की
मेरे हक़ में कभी तो दु'आ कीजिए

दर्द अच्छा नहीं 'उम्र भर के लिए
मुंदमिल ज़ख़्म को मत हरा कीजिए

आप 'साहिल' की बातों में मत आइए
दिल जो कहता है उस को सुना कीजिए