उर्दू शायरी · ग़ज़ल

dost jagir chahiye hai mujhe

दोस्त जागीर चाहिए है मुझे

دوست جاگیر چاہیے ہے مجھے

शायर: Nadeem Najid4 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

दोस्त जागीर चाहिए है मुझे
तेरी तस्वीर चाहिए है मुझे

'इश्क़ वाली गली मयस्सर है
तुझ सा रहगीर चाहिए है मुझे

की ग़ज़ल ने ग़ज़ल से सरगोशी
फिर से इक 'मीर' चाहिए है मुझे

ख़्वाब का पूछती हो ख़्वाब हो तुम
और ता'बीर चाहिए है मुझे