उर्दू शायरी · ग़ज़ल

Dhal gai raat to nashsha bhi utar jaega

ढल गई रात तो नश्शा भी उतर जाएगा

ڈھل گئی رات تو نشہ بھی اتر جائے گا

शायर: Nafees Ghazipuri6 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

ढल गई रात तो नश्शा भी उतर जाएगा
सोचना ये है जुनूँ अपना किधर जाएगा

शम'-ए-उम्मीद न रख तेज़ हवा में वर्ना
जलते ख़्वाबों का धुआँ आँख में भर जाएगा

होंगे रौशन किसी दहलीज़ पे आँखों के चराग़
शाम होते ही कोई लौट के घर जाएगा

रंग-ओ-बू वक़्त के सब साथ ही उड़ जाएँगे
मंज़र-ए-दीद ही आँखों में ठहर जाएगा

फिर तुझे देख के सोचेंगे कहीं देखा है
नश्शा छाया है जो आँखों पे उतर जाएगा

रात झुक जाएगी पलकों पे 'नफ़ीस' आहिस्ता
नींद आँखों में लिए चाँद गुज़र जाएगा