उर्दू शायरी · ग़ज़ल

chaal usne kyon chali hai dekhna ye bhi to hai

चाल उस ने क्यों चली है देखना ये भी तो है

چال اس نے کیوں چلی ہے دیکھنا یہ بھی تو ہے

शायर: Haamid Bhusawali6 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

चाल उस ने क्यों चली है देखना ये भी तो है
आग दिल में क्या लगी है देखना ये भी तो है

सिर्फ़ लहजा ख़ूबसूरत है तो इस से क्या ग़रज़
बात कैसी हो रही है देखना ये भी तो है

दिल का वो अच्छा है लेकिन हम से उस की दुश्मनी
'आरज़ी है दाइमी है देखना ये भी तो है

कामयाबी पर मिरी मसरूर होना आप का
ज़ाहिरी है बातिनी है देखना ये भी तो है

आप का नज़रें मिलाना मुस्कुरा कर देखना
प्यार है या दिल-लगी है देखना ये भी तो है

ये जो आँखों को नज़र आती है 'हामिद' रौशनी
क्या ये सच-मुच रौशनी है देखना ये भी तो है