उर्दू शायरी · ग़ज़ल

banduq tante hain hadaf dekhte hain bas

बंदूक़ तानते हैं हदफ़ देखते हैं बस

بندوق تانتے ہیں ہدف دیکھتے ہیں بس

शायर: Umair Najmi7 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

बंदूक़ तानते हैं हदफ़ देखते हैं बस
अपना है बे-ज़रर सा शग़फ़ देखते हैं बस

वो जिन को माँगना भी पड़े और लोग हैं
हम लोग आसमाँ की तरफ़ देखते हैं बस

घड़ियाँ तो बिक गई थीं बुरे वक़्त में तमाम
अब 'आदतन क़मीज़ के कफ़ देखते हैं बस

अपनी जगह पता है सो मस्जिद में जा के हम
जूतों के आस-पास की सफ़ देखते हैं बस

मुझ को ब-ग़ौर देख के कहने लगा फ़क़ीर
ऐसे मरीज़ शाह-ए-नजफ़ देखते हैं बस

तू देख बस ख़ला में मु'अल्लक़ ये काएनात
इस से परे तो अहल-ए-शरफ़ देखते हैं बस

क्यों पूछते हैं ख़ुद को कहाँ देखते हैं कल
ख़ाकी हैं ख़ुद को ख़ाक में लफ़ देखते हैं बस